Lucknow में फार्मा कंपनी के दफ्तर में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में गुरुवार सुबह एक फार्मास्युटिकल कंपनी के दफ्तर में भीषण आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ जब ऑफिस में काम शुरू होने का समय था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नही

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में गुरुवार सुबह एक फार्मास्युटिकल कंपनी के दफ्तर में भीषण आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ जब ऑफिस में काम शुरू होने का समय था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ है।

घटना जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित अकॉस्ट्स रेमेडीज के कॉर्पोरेट कार्यालय की है, जिसे नीलम एंटरप्राइजेज के नाम से चलाया जाता है। यह ऑफिस इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बी-2/22 में स्थित है। ऑफिस में तैनात सफाईकर्मी खुशबू ने सबसे पहले आग देखी और शोर मचाया, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (बीकेटी) प्रशांत कुमार के मुताबिक, सुबह 9:34 बजे आग की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही बीकेटी अग्निशमन केंद्र से दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की वजह से आग आसपास की अन्य इमारतों में नहीं फैल सकी।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग लगने की मुख्य वजह एसी (AC) में हुआ शॉर्ट सर्किट था। हालांकि इस हादसे में कोई इंसान चोटिल नहीं हुआ, लेकिन ऑफिस के अंदर रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी का मुख्य ऑफिस और गोदाम ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित है।