Lucknow में बदमाशों का आतंक, PGI इलाके में युवक से मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूटी
Lucknow: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को अपना निशाना बनाया है। कल्ली माती इलाके में 3-4 अज्ञात बदमाशों ने साजन नाम के युवक को रोककर उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन व नगदी छीनकर फरार हो गए।

यह घटना 22 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। पीड़ित साजन, जो कि गोसाईगंज कोतवाली के सिठौली कला गांव का रहने वाला है, जब कल्ली माती इलाके से गुजर रहा था तब बदमाशों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने साजन से उसका Vivo Y33 मोबाइल और 6500 रुपये नकद लूट लिए।
पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पीजीआई थाने में की थी। जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी ने मामले को टालते हुए पीड़ित को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी और तीन दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद जब पीड़ित ने UPCOP पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, तब पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज की।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके और लुटेरों को पकड़ा जा सके।