Lucknow में पतंजलि योग परिवार ने किया सामूहिक देवयज्ञ का आयोजन, वैदिक संस्कृति को बचाने का लिया संकल्प

Lucknow : राजधानी लखनऊ में रविवार को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के नेतृत्व में पतंजलि योग परिवार की ओर से सामूहिक देवयज्ञ कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद वैदिक संस्कृति का प्रचार करना और उसे बचाए रखना था। आयोजन में शहर

Lucknow : राजधानी लखनऊ में रविवार को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के नेतृत्व में पतंजलि योग परिवार की ओर से सामूहिक देवयज्ञ कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद वैदिक संस्कृति का प्रचार करना और उसे बचाए रखना था। आयोजन में शहर के कई इलाकों से लोग जुटे और अपनी परंपराओं को समझने की कोशिश की।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों और संस्था के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। साथ ही कई नए प्रतिभागियों ने भी पहली बार इस आयोजन से जुड़कर वैदिक रीति-रिवाजों को सीखा। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वे आने वाली पीढ़ियों तक अपनी प्राचीन संस्कृति और योग के महत्व को पहुंचाएंगे।