Lucknow में पासपोर्ट शिकायतों के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट अनिवार्य, 17 अगस्त से लागू होगी नई व्यवस्था

Lucknow: लखनऊ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने पासपोर्ट से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के निपटारे के लिए एक नया नियम लागू किया है। अब पासपोर्ट ऑफिस में शिकायत लेकर आने वाले आवेदकों को पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। यह नई

Lucknow: लखनऊ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने पासपोर्ट से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के निपटारे के लिए एक नया नियम लागू किया है। अब पासपोर्ट ऑफिस में शिकायत लेकर आने वाले आवेदकों को पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। यह नई व्यवस्था 17 अगस्त, 2026 से प्रभावी होगी, जिससे ऑफिस में भीड़ कम होगी और काम समय पर हो सकेगा।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि इस सिस्टम का मकसद शिकायत निवारण प्रक्रिया को आसान और व्यवस्थित बनाना है। विभाग का कहना है कि जो आवेदक अपॉइंटमेंट लेकर आएंगे, उनकी समस्या का समाधान उसी दिन करने की पूरी कोशिश की जाएगी। पहले आजमगढ़, बलिया, बस्ती, सुल्तानपुर और उरई जैसे दूरदराज के जिलों से रोजाना 300 से 400 लोग अपनी समस्याओं को लेकर ऑफिस पहुँचते थे। इस वजह से उन्हें कई बार चक्कर लगाने पड़ते थे और काफी परेशानी होती थी, जिसे अब खत्म किया जाएगा।

अगर आवेदक ऑफिस नहीं जाना चाहते, तो वे ईमेल, एक्स (ट्विटर) और फोन के जरिए भी अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा, पासपोर्ट कार्यालय 1 अगस्त को एक विशेष पासपोर्ट सेवा अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के तहत लगभग पांच हजार आवेदकों के पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह खास कैंप लखनऊ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के सभी चार पासपोर्ट सेवा केंद्रों और 33 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।