Lucknow के परवर पश्चिम में टीम राजेश्वर की बैठक, चुनावी रणनीति और स्थानीय समस्याओं पर हुआ मंथन
UP/Lucknow: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के परवर पश्चिम इलाके में सोमवार को टीम राजेश्वर की एक अहम बैठक हुई। यह बैठक स्थानीय निवासी उमेश कश्यप के घर पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आने वाले चुनावों के लिए रण
UP/Lucknow: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के परवर पश्चिम इलाके में सोमवार को टीम राजेश्वर की एक अहम बैठक हुई। यह बैठक स्थानीय निवासी उमेश कश्यप के घर पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आने वाले चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना गया और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया गया।
डॉ. राजेश्वर सिंह, जो सरोजनीनगर से भाजपा विधायक हैं, लगातार अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में 22 जून को उन्होंने आशियाना के पराग चौराहा स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई की थी। उस दौरान सड़क, नाली, सोलर लाइट और आर्थिक सहायता जैसे मुद्दों से जुड़े 278 प्रार्थना पत्र मिले थे, जिन्हें उन्होंने निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उनका मानना है कि जनसुनवाई के जरिए जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद बेहतर होता है।
इसके अलावा, 23 जून को डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर ‘मैं हूं सरोजनी नगर’ किताब का विमोचन भी करवाया। इस किताब में सरोजनीनगर की विकास यात्रा को दिखाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को नेट जीरो सरोजनी नगर और आरबीएस डिजिटल इम्पावरमेंट सेंटर्स जैसी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं 28 जून को उन्होंने युवाओं के लिए खेलों के महत्व पर जोर देते हुए इसे अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।