Lucknow में नशे में धुत युवकों ने परिवार पर किया हमला, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक परिवार और युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ नशे में धुत युवकों ने देर रात घर के बाहर जमकर हंगामा किया और गाली-गलौज की। जब परिवार ने इसका विरोध किया

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक परिवार और युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ नशे में धुत युवकों ने देर रात घर के बाहर जमकर हंगामा किया और गाली-गलौज की। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने मारपीट की कोशिश की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां नशे में धुत युवक आम लोगों को निशाना बना रहे हैं।

हाल ही में लखनऊ के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी वारदातें हुई हैं। चिनहट इलाके में भी एक परिवार ने घर के सामने नशा करने से मना किया था, जिसके बाद एक युवक और उसके 20 साथियों ने उन्हें पीट दिया था। उस मामले में पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी और एक आरोपी सूरज को हिरासत में लिया गया था।