UP: लखनऊ के पारा थाना इलाके से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई हैं। ये दोनों सहेलियां थीं और अचानक लापता होने से उनके परिवार वाले काफी परेशान हैं। एक किशोरी की मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई
UP: लखनऊ के पारा थाना इलाके से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई हैं। ये दोनों सहेलियां थीं और अचानक लापता होने से उनके परिवार वाले काफी परेशान हैं। एक किशोरी की मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई है, जिसके बाद पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है।
पारा थाना पुलिस की क्या है कार्रवाई
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पारा थाना पुलिस अब अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि लड़कियां कहां गईं। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और उनके कॉल डिटेल्स और अन्य सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है।
इलाके में लापता होने की अन्य घटनाएं
लखनऊ और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। जैसे 29 मई को सचिवालय के पास एक 16 साल की लड़की का शव मिला था और 19 मई को रेलवे स्टेशन के पास जंगल में एक युवती का शव मिला था। इसके अलावा 26 जनवरी को पारा थाना क्षेत्र में ही इंस्टाग्राम की दोस्ती के चक्कर में एक किशोरी की हत्या का मामला भी सामने आया था।