Lucknow के पारा इलाके में बंद मकान से लाखों की चोरी, परिवार गया था हरिद्वार
Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की है. यह वारदात तब हुई जब घर के सदस्य परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे. पड़ोसियों की सजगता से इस चोरी का पता चला है. पवन क
Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की है. यह वारदात तब हुई जब घर के सदस्य परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे. पड़ोसियों की सजगता से इस चोरी का पता चला है.
पवन कुमार वर्मा 18 जुलाई को अपने परिवार के साथ हरिद्वार गए थे. जब वे घर से बाहर थे, तभी चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी उन्हें 21 जुलाई की सुबह 7 बजे मिली, जब मोहल्ले के लोगों ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला है और ताले टूटे हुए हैं.
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके.