Lucknow के पलटन छावनी में सेहत साथी शिविर, 159 मरीजों की जांच कर बांटी गईं मुफ्त दवाएं

Lucknow : लखनऊ के मड़ियाव इलाके में स्थित पलटन छावनी में सेहत साथी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप का मकसद स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी सेहत

Lucknow : लखनऊ के मड़ियाव इलाके में स्थित पलटन छावनी में सेहत साथी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप का मकसद स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी सेहत की जांच करवाई।

शिविर के दौरान कुल 159 लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद जिन मरीजों को जरूरत थी, उन्हें मौके पर ही मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। इसके साथ ही कैंप में आंखों की जांच की सुविधा भी उपलब्ध थी, जहां 12 मरीजों की नेत्र जांच की गई और उन्हें मुफ्त चश्मे दिए गए।