Lucknow में पिकअप की टक्कर से PAC हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, साइकिल समेत 20 मीटर तक घसीटा

Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यहाँ कानपुर रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने साइकिल सवार पीएसी हेड कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायल हेड कांस्टे

Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यहाँ कानपुर रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने साइकिल सवार पीएसी हेड कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायल हेड कांस्टेबल अपनी साइकिल के साथ वाहन के नीचे फंस गए और चालक उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया.

जानकारी के मुताबिक, 56 साल के हेड कांस्टेबल जयप्रकाश राय पीएसी की 32वीं वाहिनी बटालियन में तैनात हैं. वह शनिवार सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और जब 8 बजे के करीब साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी एयरपोर्ट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए. हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस ने शोर मचाकर वाहन को रुकवाया, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया.

घायल जयप्रकाश राय की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें तुरंत कृष्णानगर के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है. सरोजनीनगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपी चालक के वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.