Lucknow में PAC की 32वीं वाहिनी ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, सेनानायक गोपाल कृष्ण चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
Lucknow/Sarojninagar: लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित कानपुर रोड पर गुरुवार को देशभक्ति का माहौल रहा। यहाँ PAC की 32वीं वाहिनी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया। इस रैली को सेनाना
Lucknow/Sarojninagar: लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित कानपुर रोड पर गुरुवार को देशभक्ति का माहौल रहा। यहाँ PAC की 32वीं वाहिनी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया। इस रैली को सेनानायक गोपाल कृष्ण चौधरी (IPS) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और पूरी रैली का नेतृत्व किया।
यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के उस बड़े अभियान का हिस्सा है जिसके तहत राज्य के पांच करोड़ घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ में अपने आवास से इस अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रीय प्रतीकों का पूरा सम्मान करें।
शहर में तिरंगे के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा है। सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली थी, जबकि भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा मंगलवार को बाइक रैली का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को राष्ट्रीय चेतना जगाने वाला आंदोलन बताया है और लोगों को ‘सेल्फी विद तिरंगा’ साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
सरकार की योजना के मुताबिक इस साल प्रदेश के सभी 75 जिलों में तिरंगा संगीत समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि यात्रा के बाद तिरंगे को सम्मान के साथ घर ले जाएं और उसे कहीं फेंका न जाए।