Lucknow में बच्चे की मौत के बाद ऑक्सीजन अस्पताल का लाइसेंस रद्द, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया बैन

Lucknow: राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में स्थित ऑक्सीजन अस्पताल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन साल के बच्चे जियान की मौत के मामले में अस्पताल को दोषी मानते हुए उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अब यह अ

Lucknow: राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में स्थित ऑक्सीजन अस्पताल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन साल के बच्चे जियान की मौत के मामले में अस्पताल को दोषी मानते हुए उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अब यह अस्पताल अपना काम नहीं कर सकेगा, क्योंकि विभाग ने इसके संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

यह पूरा मामला 21 जुलाई 2025 का है, जब जियान नाम के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बच्चे के परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही बरतने और अवैध तरीके से पैसे वसूलने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने करीब एक साल तक जांच की। जांच में पाया गया कि बच्चे का इलाज किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से नहीं कराया गया और उसकी गंभीर हालत के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही बरती।

जांच की प्रक्रिया काफी लंबी चली। लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉ. जी.पी. गुप्ता ने शुरुआती जांच की और अस्पताल के डॉक्टर को नोटिस भेजा। इसके बाद सीएमओ कार्यालय ने अस्पताल को पांच बार नोटिस जारी किए, लेकिन डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन न तो उपस्थित हुए और न ही कोई सबूत पेश किया। डॉक्टर अयान ने आरोपों को गलत बताया था और बयान देने के लिए बीमारी का बहाना बनाकर समय मांगा था।

अंत में, पीड़ित परिवार के बयानों और दस्तावेजों के आधार पर अस्पताल को दोषी पाया गया। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एन.बी. सिंह ने लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की है और इसकी जानकारी पुलिस और सीएचसी प्रभारी को पत्र भेजकर दे दी है।