Lucknow के Omaxe Apartment में इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापा, 8 लोग हिरासत में

Lucknow: राजधानी लखनऊ के ओमैक्स अपार्टमेंट में पुलिस ने एक इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। लखनऊ क्राइम ब्रांच ने गुरुवार देर रात यहां छापेमारी की और इस कार्रवाई में 8 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब इन लोग

Lucknow: राजधानी लखनऊ के ओमैक्स अपार्टमेंट में पुलिस ने एक इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। लखनऊ क्राइम ब्रांच ने गुरुवार देर रात यहां छापेमारी की और इस कार्रवाई में 8 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब इन लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क की सच्चाई सामने आ सके।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक मशीनें और उपकरण मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। यह कॉल सेंटर अवैध तरीके से चलाया जा रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह सेंटर किन देशों को टारगेट कर रहा था और इसके जरिए किस तरह का फ्रॉड किया जा रहा था।

गौरतलब है कि लखनऊ में हाल ही में गोमती नगर की समिट बिल्डिंग में भी एक बड़ा फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया था, जिसमें 119 लोग गिरफ्तार हुए थे। हालांकि, क्राइम ब्रांच के मुताबिक ओमैक्स अपार्टमेंट वाली यह कार्रवाई एक अलग मामला है और इसकी जांच अलग से की जा रही है।