Lucknow में NSUI का पोस्टर वॉर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब PM मोदी निशाने पर

Lucknow: राजधानी लखनऊ में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब NSUI ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एक

Lucknow: राजधानी लखनऊ में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब NSUI ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाकर सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर हमला बोला गया है, जिससे सूबे की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

26 जुलाई 2026 को NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर यह पोस्टर लगाया। इस पोस्टर में लिखा है कि पेपर चोर ने गद्दी छोड़ी और अब वोट चोर की बारी है। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उन्हें जननायक बताया गया है और छात्रों के संघर्ष की आवाज बनने के लिए उनका धन्यवाद किया गया है।

यह पूरा विवाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ा है। 25 जुलाई को पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर हो रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस इस्तीफे के बाद लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और NSUI ने लखनऊ विश्वविद्यालय से परिवर्तन चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च के जरिए NEET विवाद में आत्महत्या करने वाले 22 छात्रों को याद किया गया।

राहुल गांधी ने इस इस्तीफे को छात्रों की जीत करार दिया है। उन्होंने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे मामले पर माफी मांगें और प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाए। वहीं, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इसे राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष का नतीजा बताया है।

दूसरी ओर, धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी विवाद से ऊपर है। उन्होंने परीक्षा सुधार और सीबीआई जांच का जिक्र करते हुए कहा कि उनका इस्तीफा इसलिए है ताकि राष्ट्र विरोधी तत्व स्थिति का फायदा न उठा सकें और छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकें।