Lucknow में महिला की पिटाई और बेटी के अपहरण की कोशिश, 4 लोगों पर FIR दर्ज

Lucknow: निगोहां के एक गांव में गुरुवार रात चार लोगों ने एक घर में घुसकर जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने वहां रहने वाली एक महिला को बुरी तरह पीटा और उसकी बेटी को जबरन उठाने की कोशिश की। इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव फ

Lucknow: निगोहां के एक गांव में गुरुवार रात चार लोगों ने एक घर में घुसकर जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने वहां रहने वाली एक महिला को बुरी तरह पीटा और उसकी बेटी को जबरन उठाने की कोशिश की। इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मदद मांगी।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 9 जुलाई की रात करीब 8 बजे की है। आरोपी रिंकू बाजपेयी, देवेंद्र बाजपेयी, सुरेंद्र बाजपेयी और नरेंद्र घर के अंदर घुसे और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महिला ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस बीच जब बेटी अपनी मां को बचाने आई, तो आरोपियों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। शोर सुनकर जब पड़ोसी और गांव के लोग इकट्ठा हुए, तो हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने पहले स्थानीय थाने में शिकायत की थी, लेकिन वहां से उन्हें सही रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद महिला ने DCP से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। DCP के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। SHO रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।