Lucknow में ईंटों से लदी ट्रॉली चोरी, निगोहां के दखिना में ढाबे के पास से गायब हुई गाड़ी

Lucknow: राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात सामने आई है। यहां दखिना इलाके में एक ढाबे के पास खड़ी ईंटों से लदी ट्रॉली चोरी हो गई। इस घटना से इलाके के लोगों में चिंता है कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियो

Lucknow: राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात सामने आई है। यहां दखिना इलाके में एक ढाबे के पास खड़ी ईंटों से लदी ट्रॉली चोरी हो गई। इस घटना से इलाके के लोगों में चिंता है कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की सुरक्षा अब खतरे में है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ने अपनी ईंटों से भरी ट्रॉली एक ढाबे के पास खड़ी की थी, जहां से अज्ञात चोरों ने इसे पार कर दिया। जब पीड़ित को अपनी ट्रॉली गायब मिली, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पीड़ित की शिकायत पर निगोहां पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश की जा रही है।