Lucknow में पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई भैंस चोरी की गुत्थी, BJP ब्लॉक प्रमुख के भतीजे की भैंस बरामद

Lucknow: निगोहां पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया और चोरी की गई दो भैंसों को बरामद कर लिया। चोरी की गई भैंसों में से

Lucknow: निगोहां पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया और चोरी की गई दो भैंसों को बरामद कर लिया। चोरी की गई भैंसों में से एक भाजपा के मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला के भतीजे अभिषेक शुक्ला की थी।

घटना की शुरुआत 19 जुलाई 2026 को हुई थी जब बाजपेयी खेड़ा निवासी अभिषेक शुक्ला ने निगोहां थाने में अपनी भैंस चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत दो टीमें बनाईं। पुलिस ने इलाके के करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और अपने स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद ली, जिसके बाद 21 जुलाई 2026 को आरोपी को दबोच लिया गया।

निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राजन, बाराबंकी के मसौली इलाके के ग्राम त्रिलोकपुर का रहने वाला है। पूछताछ में राजन ने कबूला कि उसने अपने भाई दिलीप उर्फ छोटे और साथी दूबे राज के साथ मिलकर ये भैंसें चुराई थीं। आरोपी इन पशुओं को बाराबंकी के एक स्लॉटर हाउस में बेचने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने इस कार्रवाई में दो भैंसें बरामद की हैं। इनमें से एक अभिषेक शुक्ला की और दूसरी पश्चिम गांव निवासी वंश दीपक अवस्थी की थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी दिलीप और दूबे राज उर्फ शकील की तलाश कर रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और सफलता से खुश होकर भाजपा ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने इंस्पेक्टर और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया।