Lucknow में नशे की हालत में युवक ने अपनी स्कूटी फूंकी, स्टार्ट नहीं हो रही थी गाड़ी
Lucknow/Nigoha: लखनऊ के निगोहा इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने नशे की हालत में अपनी ही स्कूटी में आग लगा दी। देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घट
Lucknow/Nigoha: लखनऊ के निगोहा इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने नशे की हालत में अपनी ही स्कूटी में आग लगा दी। देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, निगोहा कस्बे के रहने वाले राजकुमार रावत की स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी। बताया जा रहा है कि राजकुमार नशे की हालत में था और स्कूटी के स्टार्ट न होने से वह इतना नाराज हो गया कि उसने उसमें आग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही निगोहा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत आग बुझाने के इंतजाम किए और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला नशे में युवक द्वारा खुद स्कूटी जलाने का लग रहा है।
पुलिस ने राजकुमार रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। युवक ने खुद माना कि वह स्कूटी स्टार्ट न होने की वजह से गुस्से में था और उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।