Lucknow: भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी ISI को भेजने वाला वसीउल्लाह खान दोषी, 4 साल की जेल
Lucknow: राजधानी की विशेष NIA कोर्ट ने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले एक शख्स को कड़ी सजा सुनाई है। कोर्ट ने वसीउल्लाह खान को भारतीय सेना की संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के हैंडलरों
Lucknow: राजधानी की विशेष NIA कोर्ट ने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले एक शख्स को कड़ी सजा सुनाई है। कोर्ट ने वसीउल्लाह खान को भारतीय सेना की संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के हैंडलरों तक पहुंचाने का दोषी पाया है। इस मामले में कोर्ट ने उसे चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विशेष न्यायाधीश (NIA) एवं अपर सत्र न्यायाधीश उमाकांत जिंदल की अदालत ने यह फैसला सुनाया। वसीउल्लाह खान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 121A (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने का प्रयास) और 120B (आपराधिक साजिश) के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धारा 13 के तहत मामला दर्ज था। जज ने आदेश दिया कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी और 21 नवंबर 2023 से अब तक जेल में बिताए गए समय को उसकी कुल सजा में जोड़ा जाएगा।
यह पूरा मामला तब सामने आया जब 2023 में यूपी एटीएस (UP ATS) को खबर मिली कि ISI सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए भारतीय नागरिकों से गोपनीय जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। जांच के दौरान शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट्स से डिजिटल सबूत मिले, जिससे इस नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसी कड़ी में कासगंज के रहने वाले वसीउल्लाह खान को 21 नवंबर 2023 को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था।