Lucknow में 22 जुलाई को होगा ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक’ का ग्रैंड फिनाले, तेजस्वी प्रकाश होंगी मुख्य अतिथि
Lucknow: राजधानी लखनऊ में ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एंड मिसेज इंडिया-2026’ प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस इवेंट के ग्रैंड फिनाले को लेकर एक प्रेसवार्ता की गई, जिसमें बताया गया कि 22 जुलाई 2
Lucknow: राजधानी लखनऊ में ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एंड मिसेज इंडिया-2026’ प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस इवेंट के ग्रैंड फिनाले को लेकर एक प्रेसवार्ता की गई, जिसमें बताया गया कि 22 जुलाई 2026 को लखनऊ में भव्य समापन समारोह होगा। Samm Renaissance द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मकसद युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
आयोजक संस्था की संस्थापक सौम्या साहू ने बताया कि यह मुकाबला सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं है। इसमें प्रतिभागियों की नेतृत्व क्षमता, ग्रूमिंग और टैलेंट को परखा जाएगा ताकि वे मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में अपना करियर बना सकें। प्रेसवार्ता के दौरान संजय सिंह, प्रियंका रघुवंशी और इशिता रस्तोगी ने भी कहा कि यह मंच युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत मददगार साबित होगा।
इस बड़े आयोजन में मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और विजेताओं को ताज पहनाएंगी। वहीं सिद्धार्थ धांधा ज्यूरी सदस्य के तौर पर प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे। ग्रैंड फिनाले के दौरान रैंप वॉक, टैलेंट शो और डिजाइनर कलेक्शन जैसी कई प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
प्रतियोगिता के लिए देशभर के अलग-अलग शहरों जैसे लखनऊ, पुणे और जयपुर में ऑडिशन हुए थे। ऑनलाइन और ऑफलाइन चयन के बाद कुल 30 फाइनलिस्ट चुने गए हैं। इनमें मिस, मिस्टर और मिसेज कैटेगरी में 10-10 प्रतिभागी शामिल हैं। हाल ही में 7 जुलाई को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रतियोगिता के आधिकारिक क्राउन का अनावरण भी किया गया।