Lucknow में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, चिनहट की मुरलीपुरा कॉलोनी का मामला

Lucknow: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके की मुरलीपुरा कॉलोनी में एक 19 साल के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह छात्र NEET की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी तब लगी जब काफी देर तक छात्र कमरे से बाहर नहीं आया, जिसके ब

Lucknow: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके की मुरलीपुरा कॉलोनी में एक 19 साल के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह छात्र NEET की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी तब लगी जब काफी देर तक छात्र कमरे से बाहर नहीं आया, जिसके बाद उसकी मां ने अंदर जाकर देखा तो बेटा फंदे से लटका मिला।

बताया गया है कि छात्र ने दुपट्टे का सहारा लेकर आत्महत्या की। परिवार में पहले ही पिता की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

उत्तर प्रदेश में NEET की तैयारी कर रहे छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामले पिछले कुछ समय से बढ़ते दिख रहे हैं। जून 2026 में लखनऊ के ही ऐशबाग रेलवे कॉलोनी में 17 साल की सुहानी यादव ने जान दे दी थी। उसके परिजनों के मुताबिक, वह मई की परीक्षा रद्द होने से काफी परेशान थी। वहीं, महाराजगंज के चौपड़िया कंचनपुरा गांव में चंचल भारती नाम की 19 वर्षीय छात्रा ने भी आत्महत्या की थी, जिसके पास से एक प्रश्न पुस्तिका और हाथ से लिखा संदेश मिला था।

गाजियाबाद के विजय नगर में भी 22 साल के जतिन कुमार ने सुसाइड किया था। जतिन ने पिछले छह सालों में पांच बार NEET की परीक्षा दी थी। उसने एक वीडियो मैसेज में कहा था कि वह इन सब चीजों से थक चुका है। इन घटनाओं के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सरकार की आलोचना की है और इसे छात्रों के मानसिक तनाव का कारण बताया है।