Lucknow में घर पर हमला, महिला बेहोश: गेट तोड़ने का प्रयास, 20 लोगों पर केस दर्ज

Lucknow/Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक घर पर हमला हुआ। नरपतखेड़ा इलाके में करीब 15 से 20 लोग एक घर के बाहर जमा हुए और गेट को तोड़ने की कोशिश की। इस घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। हमले के द

Lucknow/Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक घर पर हमला हुआ। नरपतखेड़ा इलाके में करीब 15 से 20 लोग एक घर के बाहर जमा हुए और गेट को तोड़ने की कोशिश की। इस घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।

हमले के दौरान घर की मालकिन रूबी उर्फ रूपा काफी घबरा गईं और वह बेहोश हो गईं। हमलावरों ने घर में घुसने के लिए गेट पर जोर लगाया, लेकिन समय रहते मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।