Lucknow में बिना नंबर की Thar ने बाइक को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा; राहगीरों ने पकड़ा
Lucknow: राजधानी के नाका क्षेत्र में एक खौफनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ डीएवी कॉलेज फ्लाईओवर पर मंगलवार रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार बिना नंबर की Thar ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक
Lucknow: राजधानी के नाका क्षेत्र में एक खौफनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ डीएवी कॉलेज फ्लाईओवर पर मंगलवार रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार बिना नंबर की Thar ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
घटना के बाद वहां मौजूद राहगीरों ने हिम्मत दिखाई और कार का पीछा किया। लोगों ने घेराबंदी करके दो युवकों को पकड़ लिया। इस मामले में एक युवती भी शामिल बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू की है और संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है।