Lucknow में गांजे की बड़ी तस्करी का खुलासा, 16 लाख का माल जब्त, Eco Sport कार से कर रहे थे सप्लाई

Lucknow/Nagram: लखनऊ की नगराम पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अंतरजनपदीय गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भ

Lucknow/Nagram: लखनऊ की नगराम पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अंतरजनपदीय गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई डीसीपी साउथ के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 78.330 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। बरामद किए गए इस गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है। तस्कर इस माल की सप्लाई के लिए एक Eco Sport कार का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी तस्करी से होने वाली कमाई का इस्तेमाल महंगे गैजेट्स खरीदने में करते थे। इसी सिलसिले में पुलिस ने उनके पास से दो iPhone और 12,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।