Lucknow में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट से युवती की मौत, मालिक मोहम्मद शफीक और कर्मचारी हिरासत में
Lucknow: राजधानी के नगराम थाना क्षेत्र के देवती गांव में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 22 साल की मारिया नाम की युवती की जान चली गई, जबकि 16 साल का मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने
Lucknow: राजधानी के नगराम थाना क्षेत्र के देवती गांव में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 22 साल की मारिया नाम की युवती की जान चली गई, जबकि 16 साल का मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अब इस मामले में फैक्ट्री मालिक मोहम्मद शफीक के खिलाफ लापरवाही और विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे और एक कर्मचारी सूरज को हिरासत में ले लिया है।
यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 11 बजे से 11:30 बजे के बीच हुआ। जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री का लाइसेंस मोहम्मद शफीक के पास 2016 से था, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि यहां सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई थी। फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए जरूरी उपकरण मौजूद नहीं थे। नियमों के मुताबिक पटाखा फैक्ट्रियों को आबादी से कम से कम एक किलोमीटर दूर होना चाहिए और एक समय में केवल 15 किलो बारूद का ही इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन यहां इन नियमों का पालन नहीं हो रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही गोसाईंगंज फायर स्टेशन की टीम, SDRF और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक एसडीएम बृजेश कुमार वर्मा और एसीपी ऋषभ यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया। डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि विस्फोट के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है और लाइसेंस व सुरक्षा मानकों की पूरी पड़ताल होगी। हादसे के बाद पूर्व विधायक अम्बरीश सिंह पुष्कर और सपा जिलाध्यक्ष जयसिंह जयन्त समेत कई स्थानीय नेताओं ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की।