Lucknow में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, एक महिला की मौत और युवक गंभीर घायल

Lucknow/Nagram: लखनऊ के नगराम इलाके के देवती गांव में सोमवार सुबह एक लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में 22 साल की एक मजदूर महिला की जान चली गई, जबकि एक 16 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ह

Lucknow/Nagram: लखनऊ के नगराम इलाके के देवती गांव में सोमवार सुबह एक लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में 22 साल की एक मजदूर महिला की जान चली गई, जबकि एक 16 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री के गोदाम की छत और दीवारें पूरी तरह उड़ गईं और उसकी गूंज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

जानकारी के मुताबिक, यह फैक्ट्री मोहम्मद शफीक के लाइसेंस पर चल रही थी, जिसका लाइसेंस साल 2027 तक वैध है। सोमवार सुबह जब फैक्ट्री में बम बनाए जा रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। हादसे में मारी गई महिला की पहचान मारिया के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री मालिक की भांजी थी। वहीं घायल मोहित को पहले मोहनलालगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद और थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि आसपास पराली जलाने से निकली चिंगारी की वजह से यह विस्फोट हुआ होगा। राहत की बात यह रही कि फैक्ट्री गांव की आबादी से थोड़ी दूर थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गौरतलब है कि इसी इलाके के देवती गांव में पिछले साल 12 नवंबर को भी एक पटाखा गोदाम में विस्फोट हुआ था।