Lucknow में नगर निगम का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 31 चालान काटकर वसूला 48 हजार जुर्माना

Lucknow: राजधानी लखनऊ की सड़कों को जाम मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया। नगर निगम की टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध कब्जे हटाए और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरा

Lucknow: राजधानी लखनऊ की सड़कों को जाम मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया। नगर निगम की टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध कब्जे हटाए और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान कुल 31 चालान काटे गए और 48 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

नगर आयुक्त Gaurav Kumar के निर्देश पर यह पूरी कार्रवाई हुई। उन्होंने साफ कहा है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी अधिकारियों को समय सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने और मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान में Zone-3, Zone-5 और Zone-8 की टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि पुलिस ने भी नगर निगम का साथ दिया।

अभियान के दौरान अलग-अलग जोन में ये कार्रवाई हुई:

  • Zone-3: जानकीपुरम सेकंड, सेक्टर-जे, अलीगंज सेक्टर-डी और इंजीनियरिंग कॉलेज ओवरब्रिज के पास से अतिक्रमण हटाया गया। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर रोजाना लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
  • Zone-5: आलमबाग चौराहे से सुजानपुरा टेढ़ी पुलिया तक 8 ठेले, 3 गुमटियां और 3 काउंटर जब्त किए गए। यहां अतिक्रमणकारियों से 2,500 रुपये की कंपाउंडिंग फीस और गंदगी व पॉलीथीन के लिए 3,000 रुपये का जुर्माना लिया गया।
  • Zone-8: तेलीबाग चौराहे से सेक्टर-5 मोड़ तक अवैध रूप से रखे ठेले, काउंटर, कुर्सियां, गैस सिलेंडर और चूल्हे जब्त किए गए।

इसके अलावा महानगर से उमराव मॉल तक गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथीन इस्तेमाल करने वालों पर सख्ती बरती गई। Zone-3 के महानगर, निशातगंज और उमराव मॉल इलाके में गंदगी फैलाने के लिए 18 चालान काटकर 26,000 रुपये और पॉलीथीन के इस्तेमाल के लिए 13 चालान काटकर 22,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम ने क्षेत्रीय पुलिस को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर दोबारा कब्जा न हो।