Lucknow में नादरगंज से अनंतनगर तक रोड होगी चौड़ी, 8 हजार पेड़ों को काटने के बजाय किया जाएगा शिफ्ट

Lucknow: लखनऊ के नादरगंज से अनंतनगर के बीच करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी और साथ ही यहां RCC ड्रेन और ट्रेंच भी बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि विक

Lucknow: लखनऊ के नादरगंज से अनंतनगर के बीच करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी और साथ ही यहां RCC ड्रेन और ट्रेंच भी बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि विकास के साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखा जा रहा है।

LDA वीसी प्रथमेश कुमार ने अनंत नगर योजना का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि सड़क के अलाइनमेंट में आने वाले लगभग 8,000 पेड़ों को काटा नहीं जाएगा। इन पेड़ों को योजना के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में प्रत्यारोपित (Transplant) किया जाएगा। इसे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा ट्री ट्रांसप्लांटेशन अभियान माना जा रहा है।

LDA ने इस पूरी सड़क चौड़ीकरण परियोजना को अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बारिश के मौसम को देखते हुए वीसी ने निर्देश दिए हैं कि नालों को जल्द कवर किया जाए ताकि कोई हादसा न हो। साथ ही, सभी सेक्टरों में अर्थ-फिलिंग और लेवलिंग के काम में तेजी लाने को कहा गया है। चीफ इंजीनियर मानवेंद्र सिंह को हर हफ्ते काम की प्रोग्रेस रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।

काम में देरी करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई भी की गई है। निरीक्षण के दौरान दो कंपनियों पर कुल 12.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। M/s D.P. Infrastructure पर सेक्टर-1, पॉकेट-E में सड़क निर्माण शुरू न करने के कारण 5 लाख रुपये और M/s Rajlakshmi Enterprises पर सेक्टर-1 और 4 में धीमी रफ्तार से काम करने के लिए 7.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।