Lucknow में अवैध संबंधों के चक्कर में 6 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow/Madiyaw: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के 6 साल के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने इस वारदात को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया क्योंकि बच

Lucknow/Madiyaw: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के 6 साल के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने इस वारदात को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया क्योंकि बच्चा उसकी और उसकी प्रेमिका की मुलाकातों के बीच बाधा बन रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रशांत सिंह उर्फ गौरव सिंह अयोध्या के सरैया पहाड़पुर का रहने वाला है। प्रशांत और पूनम नाम की महिला की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जिसके बाद उनके बीच अवैध संबंध बन गए। पूनम शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। आरोपी प्रशांत को इस बात की चिढ़ थी कि उसका बेटा अहम देर रात तक जागता था, जिससे वह और पूनम सुकून से नहीं मिल पाते थे। इसी नाराजगी में प्रशांत ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

बच्चे का शव 5 जुलाई को बाथरूम में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मासूम के शरीर पर 9 चोटों के निशान थे। पिटाई इतनी जबरदस्त थी कि बच्चे का लीवर फट गया और ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी जान चली गई।

घटना के बाद बच्चे के पिता दिनेश कुमार ने अपनी पत्नी पूनम और प्रशांत के खिलाफ मड़ियांव थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार को आरोपी प्रशांत को मड़ियांव पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया करछी (पलटा) भी बरामद कर लिया है।

एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा और इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में मां पूनम की भूमिका की भी गहराई से जांच कर रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।