Lucknow में मोहर्रम के पांचवें दिन आग पर मातम, 25 लोग अंगारों के ऊपर से गुजरे
Lucknow: राजधानी लखनऊ में मोहर्रम के पांचवें दिन आग पर मातम की पुरानी परंपरा निभाई गई। इस दौरान करीब 25 लोग दहकते अंगारों के ऊपर से गुजरे। आयोजन से पहले मौलाना फरीदुल हसन ने मजलिस को खिताब किया और लोगों को संबोधित किया।

यह परंपरा दशकों पुरानी बताई जाती है। इस रस्म में लोग एक चक्र पूरा करने के बाद एक-एक करके आग के ऊपर से चलते हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस प्रक्रिया के दौरान पैरों में छाले नहीं पड़ते। आमतौर पर इस आयोजन में 100 से 150 लोग हिस्सा लेते हैं।
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम को लेकर पहले ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि मुहर्रम मातम का अवसर है, इसे शक्ति प्रदर्शन का जरिया न बनाया जाए। सरकार ने नई परंपराओं की शुरुआत करने, हथियारों के प्रदर्शन और डीजे या ढोल ताशों के अनियंत्रित इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। साथ ही हादसों से बचने के लिए ताजियों की ऊंचाई भी सीमित रखने को कहा गया था।
प्रशासन के इन निर्देशों के बीच शिया धर्मगुरु सैफ अब्बास ने भी लोगों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए और किसी भी नए मार्ग या नई परंपरा की शुरुआत न की जाए।