Lucknow में मोहर्रम पर लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

Lucknow: लखनऊ में 10वीं मोहर्रम के मौके पर निकलने वाले आशूरा जुलूस को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। शुक्रवार को शहर के कई हिस्सों में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा ताकि जुलूस के दौरान

Lucknow: लखनऊ में 10वीं मोहर्रम के मौके पर निकलने वाले आशूरा जुलूस को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। शुक्रवार को शहर के कई हिस्सों में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा ताकि जुलूस के दौरान आम जनता और वाहनों को परेशानी न हो।

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने जानकारी दी है कि शुक्रवार सुबह 7 बजे से लेकर जुलूस खत्म होने तक कई मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। जिन रास्तों से जुलूस निकलेगा, वहां गाड़ियों को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं, ताकि लोग दूसरे रास्तों से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।