Lucknow में तालाब में डूबने से युवक की मौत, खेत में दवा डालने के बाद हाथ-पैर धोने गया था
UP/Lucknow: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मऊ गांव में मंगलवार दोपहर एक 37 साल के युवक की तालाब में डूबने से जान चली गई। यह घटना उस समय हुई जब युवक अपने खेत के काम से लौटा था। जानकारी के मुताब
UP/Lucknow: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मऊ गांव में मंगलवार दोपहर एक 37 साल के युवक की तालाब में डूबने से जान चली गई। यह घटना उस समय हुई जब युवक अपने खेत के काम से लौटा था।
जानकारी के मुताबिक, युवक अपने खेत में दवा डालने का काम कर रहा था। काम खत्म करने के बाद वह अपने हाथ-पैर धोने के लिए पास के एक तालाब पर गया। वहीं गहरे पानी में पैर फिसलने की वजह से वह अचानक डूब गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को मौके पर बुलाया गया है।