Lucknow में हर्ष फायरिंग मामला: शर्मा जी टी स्टॉल के मालिक का बेटा गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज निलंबित

Lucknow: राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में स्थित Sparrow Resort में एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जो हजरतग

Lucknow: राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में स्थित Sparrow Resort में एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जो हजरतगंज की मशहूर ‘शर्मा चाय’ दुकान के मालिक का बेटा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह पूरी घटना रविवार रात की है जब रिंकू तिवारी उर्फ आशीष तिवारी ने रिसॉर्ट में एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में करीब 35 से 40 मेहमान शामिल हुए थे। पार्टी के दौरान कई राउंड फायरिंग की गई, जिसकी शिकायत रिसॉर्ट के मेंटेनेंस कर्मी जितेंद्र सिंह ने पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस मामले में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते कनकहा के चौकी इंचार्ज निमेश दुबे को निलंबित कर दिया गया है। मोहनलालगंज के इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि गौरव शर्मा समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से चार खोखे भी बरामद किए हैं।

एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह और उनकी टीम सीसीटीवी फुटेज और पार्टी के वीडियो खंगाल रही है ताकि फायरिंग करने वालों और वहां मौजूद अन्य लोगों की सही पहचान हो सके। फिलहाल गौरव शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है और दो अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।