Lucknow के मोहनलालगंज को मिले नए SDM आकाश सिंह, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा
Lucknow/Mohanlalganj: लखनऊ की मोहनलालगंज तहसील में अब नए उपजिलाधिकारी (SDM) आकाश सिंह ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने शुक्रवार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पद संभालते ही उन्होंने साफ कर दिया है कि तहसील
Lucknow/Mohanlalganj: लखनऊ की मोहनलालगंज तहसील में अब नए उपजिलाधिकारी (SDM) आकाश सिंह ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने शुक्रवार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पद संभालते ही उन्होंने साफ कर दिया है कि तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
आकाश सिंह की यह नियुक्ति लखनऊ में हुए एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के तहत 8 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनमें कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। आकाश सिंह इससे पहले कौशांबी में तैनात थे, जहां से उनका तबादला कर उन्हें मोहनलालगंज एसडीएम बनाया गया है।
प्रशासन का मानना है कि इन तबादलों से सरकारी कामकाज में तेजी आएगी। मुख्य रूप से राजस्व व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम लोगों की शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। अब क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि नए एसडीएम के आने से तहसील के कामों में पारदर्शिता आएगी और लंबित मामलों का निस्तारण जल्दी होगा।