Lucknow में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, चॉकलेट का लालच देकर घर बुलाया, आरोपी वसीम गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी के मोहनलालगंज इलाके से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक 42 साल के व्यक्ति ने 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया
Lucknow: राजधानी के मोहनलालगंज इलाके से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक 42 साल के व्यक्ति ने 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी वसीम खुद चार बच्चों का पिता है। जब बच्ची ने उसका विरोध किया, तो उसने उसे बुरी तरह पीटा। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले मौके पर पहुँच गए, जिसे देखकर आरोपी वसीम वहाँ से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही Lucknow पुलिस की टीम ने तुरंत घेराबंदी की और आरोपी वसीम को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।