Lucknow में विधायक के घर से गिरा कटहल, कार का शीशा टूटने पर माली की पिटाई; मामला दर्ज
Lucknow: राजधानी के इंदिरा नगर इलाके में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां विधायक ओपी श्रीवास्तव के आवास पर कटहल तोड़ने के दौरान एक स्कॉर्पियो कार का शीशा टूट गया। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार लोगों ने
Lucknow: राजधानी के इंदिरा नगर इलाके में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां विधायक ओपी श्रीवास्तव के आवास पर कटहल तोड़ने के दौरान एक स्कॉर्पियो कार का शीशा टूट गया। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार लोगों ने घर के माली के साथ मारपीट की और आवास में घुसने की कोशिश की।
यह पूरी घटना 25 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10 बजे गाजीपुर थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि विधायक के घर के परिसर में कटहल तोड़ा जा रहा था। हादसे से बचने के लिए कर्मचारी सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को रोक रहे थे। इसी बीच एक स्कॉर्पियो कार नहीं रुकी और ऊपर से कटहल गिरने की वजह से उसका अगला शीशा टूट गया।
घटना के बाद कर्मचारियों ने कार सवार लोगों से माफी मांगी और शीशा बदलवाने की बात भी कही, लेकिन वे इस बात से सहमत नहीं हुए। आरोप है कि कुछ समय बाद कार सवार लोग अपने अन्य साथियों के साथ वापस आए और उन्होंने बहराइच निवासी माली मोहम्मद जुबराइल के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने विधायक के घर के अंदर घुसने का प्रयास भी किया, लेकिन जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो वे वहां से भाग निकले।
पीड़ित माली मोहम्मद जुबराइल ने इस मामले को लेकर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।