Lucknow में विधायक के घर से गिरा कटहल, Scorpio का शीशा टूटा और माली के साथ मारपीट की कोशिश

Lucknow: राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक विधायक के घर से कटहल गिरने की वजह से खड़ी एक Scorpio कार का अगला शीशा टूट गया। इस घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आवास क

Lucknow: राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक विधायक के घर से कटहल गिरने की वजह से खड़ी एक Scorpio कार का अगला शीशा टूट गया। इस घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आवास के अंदर घुसकर माली को मारने की कोशिश भी की।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना विधायक OP Srivastava के आवास पर हुई। कटहल तोड़ने के दौरान जब फल नीचे गिरा तो वह सीधे खड़ी कार पर जा लगा, जिससे गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। इसके बाद मौके पर हंगामा हुआ और विवाद मारपीट तक पहुँच गया।

इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस के पास जाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अब इस पूरे विवाद की जांच कर रही है कि कटहल गिरने के बाद माली के साथ मारपीट की कोशिश क्यों की गई।