Lucknow में लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव गोमती नदी में मिला, परिजनों ने की जांच की मांग
Lucknow: राजधानी के सीतापुर रोड इलाके से लापता हुए एक प्रॉपर्टी डीलर का शव मंगलवार सुबह गोमती नदी में मिला है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मोहम्मद रफी के रूप में हुई है, जो केशव नगर स्थित बारी एन्क्लेव के निवासी थे। करीब पां
Lucknow: राजधानी के सीतापुर रोड इलाके से लापता हुए एक प्रॉपर्टी डीलर का शव मंगलवार सुबह गोमती नदी में मिला है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मोहम्मद रफी के रूप में हुई है, जो केशव नगर स्थित बारी एन्क्लेव के निवासी थे। करीब पांच दिनों से लापता रफी का शव घैला के पास नदी में तैरता हुआ मिला।
जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद रफी 6 अगस्त की शाम करीब चार बजे से लापता थे। उन्होंने अपनी पत्नी शहला को बताया था कि वह बाल कटवाने जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वह अपना मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान घर पर ही छोड़कर गए थे। जब वह रात तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने घबराकर मड़ियांव थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मंगलवार सुबह जब शव मिला, तो परिजनों ने उनके कपड़ों और अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है, हालांकि अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि मौत का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है।