Lucknow में तांत्रिक रिश्तेदार ने नाबालिग छात्रा का किया शोषण, नहाने का वीडियो बनाकर सालभर किया ब्लैकमेल
Lucknow: राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक रिश्तेदार ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर अपने जाल में फंसा लिया और उसके
Lucknow: राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक रिश्तेदार ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर अपने जाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक शोषण किया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी रिश्तेदार ने पहले नाबालिग लड़की का नहाते समय वीडियो बनाया और फिर उसी वीडियो के जरिए उसे साल भर तक ब्लैकमेल करता रहा। वह लड़की को धमकी देता था कि अगर उसने किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा और उसके पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाएगा। इस मानसिक दबाव और शोषण की वजह से लड़की ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था।
आरोपी की पहचान ग्वालियर निवासी रविंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने तंत्र-मंत्र के जरिए लड़की को अपने वश में कर लिया था। जब मामला खुला तो लड़की के पिता ने पीजीआई थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। परिवार ने पुलिस को सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य सौंपे हैं। पुलिस अब आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।