Lucknow में एक साल पहले लापता हुई किशोरी सीतापुर से बरामद, शादी का झांसा देकर भीख मंगवाता था आरोपी

Lucknow: राजधानी के मदेयगंज इलाके से करीब एक साल पहले लापता हुई 16 साल की एक किशोरी को पुलिस ने सीतापुर से सुरक्षित बचा लिया है। इस मामले में पुलिस की Anti Human Trafficking Unit (AHTU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को

Lucknow: राजधानी के मदेयगंज इलाके से करीब एक साल पहले लापता हुई 16 साल की एक किशोरी को पुलिस ने सीतापुर से सुरक्षित बचा लिया है। इस मामले में पुलिस की Anti Human Trafficking Unit (AHTU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लड़की को शादी का लालच देकर अगवा किया था और उसे प्रताड़ित कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी का रहने वाला आरोपी सलमान किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। वह उसे एक गांव में छिपाकर रखा था और उससे जबरन भीख मंगवाने का काम कराता था। काफी समय से लापता किशोरी की तलाश की जा रही थी, जिसके बाद AHTU की टीम ने कड़ी मेहनत कर उसे सीतापुर से बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पूरी घटना ने एक बार फिर बच्चों और किशोरियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।