Lucknow में 16 साल की किशोरी को होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म, 5 लोगों पर FIR दर्ज

Lucknow: राजधानी के निगोहां इलाके की एक 16 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। किशोरी को संदिग्ध हालात में घर से गायब कर एक होटल में तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस पूरी

Lucknow: राजधानी के निगोहां इलाके की एक 16 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। किशोरी को संदिग्ध हालात में घर से गायब कर एक होटल में तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस पूरी साजिश में दो महिलाओं की भी भूमिका रही है, जिसके बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 18 जुलाई को शुरू हुई जब किशोरी को PGI के पास मनी मोंटा मार्केट इलाके के एक होटल में ले जाया गया। वहां राबिया नाम की महिला ने उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इसके बाद 21 जुलाई को खुशबू और उसके पति दुर्गेश ने किशोरी को होटल से निकालकर गडियाना स्थित अपने घर पर रखा।

किशोरी की भाभी ने हिम्मत दिखाते हुए कार्रवाई की और उसे छुड़ाया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मोहनलालगंज पुलिस स्टेशन में इस मामले की FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने राबिया, उसके पति विनोद, खुशबू, उसके पति दुर्गेश और बिजनौर धुंडवा गांव के निवासी द्वारिका प्रसाद नाम के पांच लोगों को आरोपी बनाया है। आरोप है कि होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म द्वारिका प्रसाद ने किया।

मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट और POCSO एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उस होटल के स्टाफ से पूछताछ करेगी जहां किशोरी को कैद करके रखा गया था। फिलहाल सभी पांच नामजद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।