Lucknow में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, 70 साल के बुजुर्ग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 70 साल क
Lucknow: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 70 साल के बुजुर्ग समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मोहनलालगंज की रहने वाली यह किशोरी 17 जुलाई से लापता थी। आरोप है कि गदियाना गांव की राबिया और खुशबू उसे अपने साथ ले गईं और बंधक बना लिया। किशोरी को तीन दिनों तक एक होटल में रखा गया, जहां द्वारिका प्रसाद नाम के व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद 21 जुलाई को खुशबू और दुर्गेश किशोरी को होटल से निकालकर गदियाना स्थित अपने घर ले गए और वहां फिर से कैद कर लिया। पीड़िता की भाभी ने जब आरोपियों के घर पहुंचकर उसे खोजा, तब किशोरी को वहां से मुक्त कराया जा सका।
मोहनलालगंज पुलिस ने इस मामले में राबिया, विनोद, खुशबू, दुर्गेश और द्वारिका प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर राम बाबू ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस अब होटल स्टाफ से पूछताछ करेगी कि किशोरी को तीन दिनों तक कमरे में किस आधार पर रखा गया था। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।