Lucknow में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, प्रभारी मंत्री ने Lion Enviro पर लगाया 5 लाख का जुर्माना
Lucknow : लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को शहर के कई वार्डों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जगह-जगह कूड़े के ढेर और गंदगी वाली नालियां मिलीं, जिसे देखकर मंत्री काफी नाराज हुए। उन्होंने लापरवाही बर
Lucknow : लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को शहर के कई वार्डों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जगह-जगह कूड़े के ढेर और गंदगी वाली नालियां मिलीं, जिसे देखकर मंत्री काफी नाराज हुए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाली कंपनी और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
मंत्री सुरेश खन्ना ने अयोध्या दास प्रथम, अयोध्या दास द्वितीय, फैजुल्लागंज द्वितीय और गोमतीनगर वार्डों का दौरा किया। इस निरीक्षण में स्थानीय पार्षद सुषमा खरकवाल भी उनके साथ थीं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि केवल सड़कों पर झाड़ू लगाने से काम नहीं चलेगा, नालियों की नियमित सफाई होना बहुत जरूरी है।
सफाई व्यवस्था में बड़ी लापरवाही मिलने पर लखनऊ नगर निगम के जोन-3 में काम देख रही कंपनी Lion Enviro पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, गोमतीनगर वार्ड में नालियों की खराब हालत के लिए जोनल सेनेटरी ऑफिसर (ZSO) और सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर (SFI) के पांच-पांच दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
अयोध्या दास प्रथम वार्ड में भी नालियों की सफाई नहीं मिली, जिसके कारण सुपरवाइजर और एसएफआई के एक दिन के वेतन की कटौती की जाएगी। वहीं फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में एक अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री मिली, जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लखनऊ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय की जाए।