Lucknow में सीवर और पानी की समस्या पर सख्त हुईं मेयर, अधिकारियों को फटकार लगाकर 2 दिन में मांगी रिपोर्ट

Lucknow: इंदिरा नगर के सेक्टर-सी में सीवर और पीने के पानी की समस्या से परेशान लोगों की सुनवाई के लिए मेयर सुषमा खर्कवाल खुद मैदान में उतरीं। सोमवार को उन्होंने जोन-7 क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया और मौके पर मिली बदहाली को

Lucknow: इंदिरा नगर के सेक्टर-सी में सीवर और पीने के पानी की समस्या से परेशान लोगों की सुनवाई के लिए मेयर सुषमा खर्कवाल खुद मैदान में उतरीं। सोमवार को उन्होंने जोन-7 क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया और मौके पर मिली बदहाली को देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मेयर ने साफ कर दिया कि जनता की बुनियादी सुविधाओं में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल ने स्थानीय नागरिकों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि इलाके में सीवर और पेयजल की व्यवस्था काफी खराब है। इसके अलावा मेयर ने सेक्टर-सी में साफ-सफाई की बदतर स्थिति और पार्कों के रखरखाव में कमी देखी, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

मेयर ने नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अगले दो दिनों के भीतर सभी चिन्हित समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों से इस काम की अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी है। साथ ही उन्होंने नियमित सफाई, कूड़ा उठान और हरित क्षेत्रों के सुधार के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।