UP : लखनऊ में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की लखनऊ शाखा ने सोमवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। हजरतगंज के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की टीम ने अपनी जिम्मेदारियां संभालीं। इस मौके पर संस्था के
UP : लखनऊ में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की लखनऊ शाखा ने सोमवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। हजरतगंज के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की टीम ने अपनी जिम्मेदारियां संभालीं। इस मौके पर संस्था के पुराने और नए सदस्यों के बीच तालमेल देखने को मिला।
स्थापना दिवस पर क्या रहा खास
कार्यक्रम के दौरान पिछले कार्यकाल में किए गए कामों और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्यों को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित और पुरस्कृत भी किया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर संस्था के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
पिन एक्सचेंज की परंपरा का पालन
नई टीम के कार्यभार संभालने के दौरान एक खास रस्म निभाई गई। पूर्व कार्यकारिणी और नई कार्यकारिणी के बीच ‘पिन एक्सचेंज’ की परंपरा का पालन किया गया। इसके बाद नई टीम ने आधिकारिक तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।