Lucknow में घर में घुसकर परिवार पर हमला, महिलाओं से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप, 18 लोगों पर मुकदमा
Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जमकर हंगामा किया और मारपीट की। इस घटना में घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी और उनके कपड़े फाड़ने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न
Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जमकर हंगामा किया और मारपीट की। इस घटना में घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी और उनके कपड़े फाड़ने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
यह पूरी घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र के अल्लू नगर डिगुरिया की है। यहां दबंगों ने अचानक घर पर धावा बोल दिया और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। इस केस में कुल 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से कुछ लोगों के नाम नामजद हैं, जबकि कुछ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।