Lucknow में मैंगो शेक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, अलीगंज का आरोपी गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में एक युवती के साथ दुष्कर्म की गंभीर वारदात सामने आई है। आरोपी ने युवती को मैंगो शेक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोप

Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में एक युवती के साथ दुष्कर्म की गंभीर वारदात सामने आई है। आरोपी ने युवती को मैंगो शेक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत सिंह राठौर के रूप में हुई है, जो अलीगंज की शिवलोक कॉलोनी का रहने वाला है। मड़ियांव पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।