Lucknow में युवक ने सुसाइड किया, पारिवारिक कलह और शराब की लत बनी वजह

Lucknow: लखनऊ के एक गांव में 28 साल के पुत्तीलाल ने अपने घर के बरामदे में चादर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और उसकी 8 महीने की गर्भवती पत्नी पूरी तरह बदहवास है। पुलिस की शुरुआत

Lucknow: लखनऊ के एक गांव में 28 साल के पुत्तीलाल ने अपने घर के बरामदे में चादर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और उसकी 8 महीने की गर्भवती पत्नी पूरी तरह बदहवास है।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पुत्तीलाल शराब का आदी था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से घर में काफी समय से पारिवारिक कलह चल रही थी। इसी मानसिक तनाव और विवाद के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।