Lucknow में बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किल, तीन दिन के आधार कैंप में सिर्फ 9 नए कार्ड बने
Lucknow/Malihabad: मलिहाबाद के हबीबपुर में आधार कार्ड बनवाने आए लोगों को बिजली की कटौती के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पंचायत भवन में तीन दिनों तक चले इस कैंप में बिजली बार-बार कटने की वजह से काम की रफ्तार बहुत धीमी रह
Lucknow/Malihabad: मलिहाबाद के हबीबपुर में आधार कार्ड बनवाने आए लोगों को बिजली की कटौती के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पंचायत भवन में तीन दिनों तक चले इस कैंप में बिजली बार-बार कटने की वजह से काम की रफ्तार बहुत धीमी रही और बहुत कम लोग अपना काम करा पाए।
पोस्टल असिस्टेंट राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि कैंप के दौरान हर आधे घंटे में करीब 40 मिनट से एक घंटे तक बिजली गुल रही। इस वजह से जैसे ही सिस्टम चालू होता, बिजली कट जाती और पूरी प्रक्रिया रुक जाती थी। इस समस्या के कारण तीन दिनों के कैंप में केवल 9 नए आधार कार्ड बनाए जा सके और 17 पुराने कार्डों में सुधार या अपडेट का काम हुआ।
वहीं दूसरी ओर, काकोरी नगर पंचायत में पुलिस स्टेशन के पीछे स्थित पोस्ट ऑफिस में भी आधार सुधार का काम बंद है। बताया गया है कि स्टाफ की ट्रेनिंग चल रही है, जिसकी वजह से पिछले दो दिनों से वहां आधार संशोधन की सेवाएं बंद हैं।
लखनऊ में बिजली कटौती की समस्या पिछले कुछ समय से चर्चा में रही है, जिससे आम जनता काफी परेशान है। सरकार इस समस्या को दूर करने के लिए 4000 करोड़ रुपये खर्च कर अंडरग्राउंड लाइन बिछाने पर काम कर रही है, ताकि बिजली कटौती और नुकसान को कम किया जा सके।