Lucknow में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, SC/ST एक्ट के तहत भी था दर्ज केस
Lucknow: महिगवां पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर आरोपी को एक शराब की दुकान के पास से गिरफ्तार किया
Lucknow: महिगवां पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर आरोपी को एक शराब की दुकान के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आकाश उर्फ आकर्ष के रूप में हुई है।
आरोपी आकाश उर्फ आकर्ष काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक उस पर न केवल मारपीट और जानलेवा हमले का गंभीर आरोप था, बल्कि उसके खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी और अंततः उसे शराब की दुकान के पास से पकड़ लिया गया।